महाराष्ट्र के मुंबई में वाशी रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होने से से टल गया है। बताया जा रहा है कि पनवेल की तरफ जा रही लोकल ट्रेन में आज सुबह आग लग गई। आग पेंटोग्राफ में लगी, ट्रेन में आग लगने के बाद तुरंत लोकल ट्रेन और वाशी रेलवे स्टेशन को खाली कराया गया।
आग को बुझाने से पहले रेलवे स्टेशन की बिजली की आपूर्ति भी काट दी गई थी और हादसे पर तुरंत काबू पाने के उपायों के चलते कोई हताहत नहीं हुआ। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। मध्य रेलवे ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
अमेरिकी एयर स्ट्राइक में ढेर हुआ अलकायदा का इंडिया चीफ आसिम उमर
आग की वजह से 12 मिनट तक रेलवे सेवाएं बाधित रही लेकिन अब सभी सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं। मध्य रेलवे ने बताया है कि हार्बर लाइन पर वाशी स्टेशन पर एक लोकल ट्रेन का ओवरहेड इक्विपमेंट ट्रिप हो जाने के बाद ट्रेन के पैन्टोग्राफ में कुछ लपटें तथा बहुत धुआं निकलता देखा गया, जिसे स्टेशन पर मौजूद रेलवे स्टाफ ने तुरंत बुझा दिया।


Download Android App
Download iOS App



