काशीपुर : उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां पर एक मोबाइल शॉप में काम करने वाली सेल्स गर्ल की अपराधियों ने हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्यारे दुकान से डेढ़ लाख रुपये के माबाइल भी लूट कर ले गए। बताया जा रहा है कि लड़की काशीपुर में मोबाइल शॉप में सेल्स गर्ल के तौर पर काम करती थी। उसकी नुकीले हथियारों से गोदकर बेरहमी से हत्या की गई है।
इससे पूरे काशीपुर में हड़कंप मच गया है अब तक मिली जानकारी के मुताबिक काशीपुर के गिरीताल क्षेत्र की यह घटना है यहां मौजूद एक दुकान में ही लड़की की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है।
बताया जा रहा है कि मृतिका मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली थी वह काशीपुर में स्टेडियम के पास मानपुर रोड पर रहती थी। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह हत्या हुई उस वक्त लड़की दुकान में अकेली थी।


Download Android App
Download iOS App



