रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास से आज प्रोजेक्ट भवन में चीन का एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने झारखण्ड के आधारभूत संरचना के विकास परियोजनाओं में निवेश की इच्छा जतायी। प्रतिनिधिमंडल ने सबके लिए आवास तथा रांची, धनबाद एवं जमशेदपुर के त्रिकोणीय सड़क परियोजना, राजधानी में बनने वाली स्मार्ट सिटी, हाउसिंग प्रोजेक्ट में अपनी विशेष रूचि जाहिर की।
बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती राजबाला वर्मा, अपर मुख्य सचिव अमित खरे, प्रधान सचिव नगर विकास अरूण कुमार सिंह, सचिव उद्योग सुनील कुमार बर्णवाल, चीनी कम्पनी, ग्लैक्सी इन्वेस्टमेंट होल्डिंग ग्रुप लिमिटेड के फाइनांस मैनेजर लिउ टाओ, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर लिउ हुवी समेत अनेक प्रतिनिधि शामिल थे।


Download Android App
Download iOS App



