जोधपुर/नयी दिल्ली : ये मामला राजस्थान में जोधपुर जिले का है जहां जोधपुर जिले के बालेसर थाना क्षेत्र में बस्तवा गांव के खेत में आज सुबह वायुसेना का एक MiG 23 UB लड़ाकू प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया । वही सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि दोनों पायलट विमान के गिरने के पहले सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे।
वही पुलिस सूत्रों ने का ये भी कहना है कि ग्रामीणों ने फोन पर इस हादसे की सूचना दी तो पुलिस मौके पहुंची। सूत्रों के कहना है कि वायुसेना का लड़ाकू विमान है तथा यह खेत में गिर गया और विमान के मलबे में आग लग गई।
एक रक्षा प्रवक्ता ने का कहना है कि यह लड़ाकू विमान MiG 23 UB था जो जोधपुर वायुसैनिक अड्डे से नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। लगभग 60 किलोमीटर दूर यह अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रवक्ता ने बताया कि जोधपुर जिले के बालेसर थाना क्षेत्र में बस्तवा गांव के खेत में आज सुबह वायुसेना का एक MiG 23 UB लड़ाकू प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसके जांच के आदेश दे दिये गये हैं।
सूत्रों के मुताबिक विमान के खेत में गिरने से भी जानमाल का अन्य कोई नुकसान नहीं हुआ है। सूचना के बाद वायुसेना के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



