पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने बुधवार को नाम तामिझार काच्चि (एनटीके) नेता सीमैन से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ दिए गए बयान को वापस लेने की मांग की। मुख्यमंत्री नारायणसामी ने कामराज नगर निर्वाचन क्षेत्र के लिए 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार के से इतर यहां संवाददाताओं से कहा सीमैन को सबसे माफी मांगनी चाहिए। वह जब भी पुड्डुचेरी आयेंगे, कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके खिलाफ सुनियोजित ढंग से प्रदर्शन करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खात्मे के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी, उनके बारे में सीमैन के बयान को स्वीकार नहीं किया जा सकता। द्रविड मुनेत्र कषगम के अध्यक्ष एम के स्टालिन कामराज नगर निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी प्रचार के लिए कल पुडुचेरी जाएंगे।
उस्मानाबाद के शिवसेना सांसद पर चाकू से हुआ हमला, हमलावर फरार
मुख्यमंत्री ने आश्चर्य व्यक्त किया कि तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम बुधवार को पुडुचेरी क्यों आए थे, वह कल यहां चुनाव प्रचार करने में असफल रहे। इसका मतलब यह निकलता है कि कि अन्नाद्रमुक एन आर कांग्रेस की अनदेखी कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



