सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। खासतौर ट्विटर पर लोग किसी भी तरह के वीडियो शेयर कर देते हैं जिनके बाद वह कुछ ही मिनटों में वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। उस वीडियो में कुत्ते से बचने के लिए एक बत्तख मरने की एक्टिंग कर रहा था।
सोशल मीडिया यूजर्स को यह वीडियो खूब पसंद आया था और जमकर वायरल हो गया। इस वीडियो को देखने के बाद बत्तख को कुछ लोगों ने ऑस्कर अवॉर्ड देने की बात भी बोल दी थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर बत्तखों का एक और वीडियो आया है।

इस वीडियो में बत्तख स्लाइडिंग वाला झूला झूलती हुई नजर आ रहीं हैं। यह वीडियो ट्विटर पर अपलोड किया गया है और 21 सेकेंड का यह वीडियो जमकर वायरल हो गया है। इस वीडियो में बत्तख बिल्कुल छोटे बच्चों जैसी हरकत कर रहें हैं जो बहुत ही खूबसूरत लग रहा है। बत्तखों के इस वीडियो के सोशल मीडिया यूजर्स दीवाने हो गए हैं।
A duckling slide pic.twitter.com/1kFNEqe24M
— viralvideos (@BestVideosviral) October 13, 2019
ट्विटर पर इस वीडियो को वायरल वीडियोज नाम के एक यूजर ने पोस्ट किया है। अब तक साढ़े चार लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देख लिया है साथ इसे 24 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को रीट्वीट लगभग सात हजार लोगों ने कर दिया है।

इस वीडियो में एक झूला दिखाई दे रहा है और उसमें पानी बहता नजर आ रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे झूले पर छोटी-छोटी बत्तखें ऊपर जा रही हैं फिर फिसलते हुए झूले से नीचे आ रही हैं। एक व्यक्ति भी वीडियो में दिखाई दे रहा है जो उन बत्तखों को झूला रहा है।



Download Android App
Download iOS App




