मोहिना कुमारी ससुराल जाने से पहले अपनी माँ से लिपटकर रोईं फूट-फूट कर,वीडियो वायरल

Summary :

टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह और सुयश महाराज बीते सोमवार की रात शादी के बंधन में बंध गए हैं। मोहिना और सुयश महाराज की ग्रैंड वेडिंग हरिद्वार में सम्पन्न हुई है।

टीवी एक्ट्रेस  मोहिना कुमारी सिंह और सुयश महाराज बीते सोमवार की रात शादी के बंधन में बंध गए हैं। मोहिना और सुयश महाराज की ग्रैंड वेडिंग हरिद्वार में सम्पन्न हुई है। मोहिना के फैंस उनकी शादी से हर छोटी-बड़ी बात जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक नजर आए। 
यही वजह है कि मोहिना की शादी की रस्मों से लेकर शादी तक की हर तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। अब रीवा की राजकुमारी की शादी को देखने के लिए लोगों का बेचैन होना तो लाजमी हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। इसी बीच मोहिना का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसको देखकर उसने फैंस की आंखे भी नम हो जाएंगी। 
यह वीडियो मोहिना की विदाई का है। इस वीडियो में रीवा की राजकुमारी अपनी मां से लिपटकर जोर-जोर से रोती दिखाई दे रही हैं,साथ ही वह अपने शादी के जोड़े में नजर आ रही है।
 इस वायरल वीडियो में मोहिना के साथ उनके पति सुयश भी साथ में खड़े हुए दिख रहे हैं। वहीं सुयश के ठीक बराबर में फूलों से सजी हुई कार नजर आ रही है जिसमें बैठकर यह राजकुमारी अपने ससुराल जाएगी। 
यहाँ देखिए मोहिना की विदाई का वीडियो…

वीडियो देखकर साफ है कि मोहिना अपने परिवार से दूर जानें की वजह से काफी दुखी हैं। वैसे दुखी होने के पीछे की कहानी एक और भी है कि अब शादी के बाद मोहिना कभी एक्टिंग की दुनिया में अपना हाथ नहीं अजमा पाएंगी। क्योंकि शादी पक्की होते ही मोहिना ने इस बात का ऐलान कर दिया था कि अब वो दोबारा एक्टिंग नहीं करेंगी।
वैसे मोहिना के इस बड़े फैसले के बाद हो सकता है कि वो अपने डांस को कभी नहीं भूल पाएंगी। क्योंकि शादी के समय भी मोहिना राजकुमारी ठुमके लगाते हुए नजर आई। मोहिना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया भी हुआ है।

View this post on Instagram

#SUMOKISHAADI

A post shared by kaira_shivin_lover❤️(23.5Kfam) (@kairaz_crazy_fan) on

Desk Team