पटना : बिहार विधान परिषद में प्रो. नवल किशोर यादव के अल्पसूचित प्रश्न के उतर में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि राज्य के सभी मेडिकल अस्पतालों में दवा ऑपरेशन थियेटर में उपकरण उपलब्ध करायी जा रही है इसके लिए बीएमएसएल के माध्यम से दवा क्रय हेतु निविदा निकाली गयी। निविदा का कार्य पूरा हो जाने के बाद मरीजों को नि:शुल्क द वा एवं उपकरण उपलब्ध करा दी जायेगी।
डा. रामचन्द्र पूर्वे के अल्पसूचित प्रश्न के उतर में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों एवं दंत विभाग में भारतीय चिकित्सा परिषद के मापदंडों के अनुसार सहायक प्राध्यापक की 23 पद रिक्त है। इन रिक्त पदों को भरने के लिए बीपीएससी पटना को अधियाचना भेजा गया, लेकिन उच्च न्यायालय में मामला चले जाने के कारण नियुक्ति की प्रक्रिया पर रोक लगायी गयी है। इसके लिए राज्य सरकार ने गेस्ट शिक्षकों की नियुक्ति कर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्णय लिया है। उच्च न्यायालय के आदेश मिलते ही स्थायी रूप से शिक्षकों की नियुक्ति कर ली जायेगी।
राधा चरण साह के अल्पसूचित प्रश्न के उतर में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में 2020 तक कालाजार एवं 2025 तक टीवी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसे हर हाल में पास कर लिया जायेगा।
राज्य सरकार ने इन प्रभावित सभी जिलों में निर्देश दिया गया है कि टीवीयुक्त रोगियों की पहचान हेतु रजिस्टर में नाम दर्ज करें ताकि लोग समझ सकें कि इनके पास टीवी रोग है। श्रीकृष्ण कुमार ङ्क्षसह के अल्पसूचित प्रश्न के उतर में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पटना समेत राज्य के सभी जिलों के सरकारी अस्पतालों में निजी एम्बुलेंस पर रोक लगा दी गयी है। सरकारी अस्पतालों को सुविधायुक्त बनाया जायेगा। उक्त एम्बुलेंस में ऑक्सीजन गैस युक्त सुविधा प्रदान की जायेगी।


Download Android App
Download iOS App



