पटना : बिहार में रोजगार ढूंढने वाले युवाओं को रोजगार के सुनहरे अवसर उपलब्ध कराने के लिए कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार और श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार के संयुक्त तत्वाधान में 18 से 20 फरवरी को मालतीधारी कॉलेज, नौबतपुर, पटना में प्रमंडल स्तरीय नियोजन सह रोजगार मेले का आयोजन कर रही है।
यह तीन दिवसीय मेला सभी उम्मीदवारों को 40 से अधिक भावी नियोक्ताओं के साथ मिलने तथा 10 से अधिक कार्य क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार, अप्रेंटिस, व्यवसायिक प्रशिक्षण एवं उद्यमिता के अवसर प्रदान करेगा। राज्य के तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्र में योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण प्राप्त करने यह एक सुनहरा अवसर है।
बिहार सरकार के श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामकृपाल यादव ने दीप प्रज्वलित कर इस रोजगार मेले का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य एस के झाए एनएसडीसी के निदेशक जयकांत, उपनिदेशक मनोज, जावेद अहमद, मनीष, सचिन, रविश, नीरज, सबसे ज्यादा सक्रीय और इस रोजगार मेले के आयोजन को जमीनी रूप देने वाली भावना, तेजनारायण, संजीव, राजू, उत्तम, सुदर्शन, कुंदन, सज्जन, वीरन, मनोज कुशवाहा और अन्य सम्मानित व्यक्ति उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



