फिल्म टोटल धमाल की टीम भी पुलवामा शहीदों की आर्थिक मदद के लिए आई आगे

Summary :

‘टोटल धमाल’ की टीम ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) जवानों के परिवारों के लिए 50 लाख रुपये की मदद दी है।

फिल्म ‘टोटल धमाल’ की टीम ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) जवानों के परिवारों के लिए 50 लाख रुपये की मदद दी है। फिल्म से जुड़े एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, फिल्म निर्माता और फिल्म के कलाकार पुलवामा शहीदों के परिवार की मदद करने के लिए एकसाथ आए हैं।

भारतीय सैनिकों को इस घटना से गुजरते हुए देखना एक दुख की बात है और टीम उनके परिवारों के लिए अपना छोटा सा योगदान देना चाहती थी। अभिनेता-निर्माता अजय देवगन ने सोमवार को अपनी फिल्म ‘टोटल धमाल’ को पाकिस्तान में रिलीज नहीं करने की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

सलमान खान

यह फैसला पुलवामा हमले को देखते हुए लिया गया है जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 49 जवान शहीद हो गए थे। इससे पहले अभिनेता-निर्माता अजय देवगन ने सोमवार को अपनी आगामी फिल्म ‘टोटल धमाल’ को पाकिस्तान में रिलीज नहीं करने की घोषणा की।

अजय ने ट्वीट कर कहा, मौजूदा स्थिति को देखते हुए ‘टोटल धमाल’ की टीम ने फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज नहीं करने का फैसला किया है।

रितेश देशमुख

अभिनेता रितेश देशमुख ने भी ट्वीट कर कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज नहीं करने का फैसला किया गया है। पुलवामा हमले का भी 2016 में उरी में हुए हमले की तरह दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों पर असर पड़ा है।

अजय देवगन

भारत में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने रविवार को कहा कि फिल्म निमार्ताओं को नृशंस हमले के बाद पाकिस्तान में अपनी फिल्में रिलीज करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ‘टोटल धमाल’ में माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, बोमन ईरानी भी नजर आएंगे।

टोटल धमाल टीम

पूरा बॉलीवुड पुलवामा हमले के बाद शहीदों के परिवारों के साथ एकजुट है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है की वो खुद को अकेला ना समझे। फिल्म टोटल धमाल 22 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

एकता कपूर की वेब सीरीज से जबरदस्त वापसी करने जा रही है एक्ट्रेस करिश्मा कपूर

Desk Team