प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को कई अरब रुपये की 46 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास का तोहफा दिया। उन्होंने एक जनसभा भी की और उसके बाद दिल्ली रवाना हो गये। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्री मोदी का विशेष विमान बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अपराह्न करीब तीन बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ। हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें विदाई दी।
अपने एक दिवसीय दौरे में श्री मोदी ने स्वास्थ्य, रेल, सड़क, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, डेयरी, पर्यटन और अनुसंधान समेत 3382 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 38 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं आठ का शिलान्यास किया। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत डीजल इंजन रेल कारखाना (डीरेका) से की और यहां डीजल से विद्युत में परिवर्तित देश के पहले रेल इंजन को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्र को समर्पित किया। इसके बाद उन्होंने संत रविदास मंदिर जाकर मत्था टेका और करोड़ रुपये की पर्यटन विकास से जुड़ परियोजना का शिलान्यास किया।


Download Android App
Download iOS App



