फिल्म थियेटर में कुछ समय पहले से अनिवार्य हो चुका है कि फिल्म शुरू होने से पहले राष्ट्रगान बजने पर सम्मान में खड़ा होना जरुरी है।परन्तु हैदराबाद पुलिस ऐसा न करने के कारण तीन कश्मीरी लड़कों को गिरफ्तार किया। ये तीनों लड़के शहर में स्थित एक प्राइवेट कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं।
वे तीनों स्थानीय थिएटर में फिल्म देखने गए थे, जब राष्ट्रगान बजा तब वे नहीं खड़े हुए ,यह देखते हुए थियेटर प्रबंधन ने पुलिस से उनकी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
बता दें कि इन तीनों लड़कों की पहचान उमर फैयाज लूनी, मुदाबीर शब्बीर और जमील गुल के रूप में हुई है। हैदराबाद की साइबर पुलिस ने तीनों लड़कों को 1971 के प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट एंड नेशनल ऑनर एक्ट के सेक्शन 2 के तहत राष्ट्रगान का कथित रूप से अपमान करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
हालांकि पुलिस ने तीनों लड़कों को घंटों तक पुलिस स्टेशन में बिठाए रखने के बाद जमानत दे दी। जानकारी के अनुसार वाकये के दरम्यान थियेटर में मौजूद आईजी रैंक के एक सीनियर अधिकारी ने पुलिस को जानकारी दी थी।


Download Android App
Download iOS App




