जोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका की एक अदालत से मंजूरी मिलने के बाद गैंडे की सींग की ऑनलाइन नीलामी आज से शुरू होगी। बहरहाल, संरक्षणवादी अदालत के इस निर्णय से नाराज हैं। दक्षिण अफ्रीका के अधिकारियों ने इस तीन दिवसीय नीलामी पर रोक लगा दी थी और इसकी अनुमति देने से इंकार कर दिया था। उन्हें डर था कि इससे गैंडे के सींगों के व्यापार पर जारी वैश्विक प्रतिबंध कमजोर हो जाएगा।
बहरहाल, प्रिटोरिया के हाई कोर्ट ने इसकी नीलामी के लिये दक्षिण अफ्रीकी आयोजक जॉन हयूम के पक्ष में फैसला सुनाया। हयूम दुनिया का सबसे बड़ा गैंडों का फार्म हाउस चलाते हैं। उनके वकील ने अदालत से गुजारिश की कि इसकी मंजूरी मिल गयी थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के अधिकारियों ने इसे जारी नहीं किया।
दक्षिण अफ्रीका में तीन माह पहले ही गैंडे के सींगों के व्यापार से प्रतिबंध हटा लिया गया है। बताया जाता है कि अप्रैल में जारी इस आदेश का दक्षिण अफ्रीका के बाहर बहुत कम प्रभाव होगा क्योंकि गैंडे के सींग के अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर प्रतिबंध अब भी जारी है।


Download Android App
Download iOS App




