विदेश से लौटने के बाद कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को सूरत की एक अदालत में आपराधिक मानहानि मामले में पेश होंगे। इसके लिए अच्छी खासी तैयारी की गई है। एयरपोर्ट से लेकर कोर्ट तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम राहुल गांधी का स्वागत करेगा।
बता दे लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उपनाम ‘मोदी’ को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर किए गए मानहानि के मामले में राहुल गांधी की पेशी होगी। जहां एयरपोर्ट से लेकर कोर्ट तक राहुल गांधी का पार्टी के कार्यकर्ता भव्य स्वागत करेंगे।
कल होंगे अहमदाबाद की अदालत में पेश
राहुल गांधी अहमदाबाद की एक अदालत में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए एक स्थानीय भाजपा पार्षद ब्रह्मभट्ट द्वारा दायर एक मामले में दिखाई देंगे। वहीं उनके खिलाफ अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन अजय पटेल ने दर्ज कराया है।
राहुल ने बैंक पर घोटाले का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि नोटबंदी के दौरान बैंक ने 750 करोड़ रुपये नए नोटों से बदल दिए। इस मामले में राहुल को जुलाई में जमानत दे दी गई थी।


Download Android App
Download iOS App



