वायनाड से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने केरल में बाढ़ से राहत और पुनर्वास के प्रयासों को लेकर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से आज मुलाकत की। दोनों नेताओं ने दिल्ली के कोच्चिन हाउस में मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे।
सीएम विजयन से मुलाकात के बाढ़ राहुल गांधी ने कहा “हमने बाढ़ राहत और पुनर्वास के प्रयासों और एनएच -766 के वन खंड पर रात्रि यातायात प्रतिबंध के मुद्दे के साथ-साथ अन्य सामान्य मुद्दों पर चर्चा की।” गौरतलब है की राहुल गांधी ने रविवार को कोझीकोड-बेंगलुरू राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-766) पर रात्रिकालीन यातायात प्रतिबंध के खिलाफ अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे प्रदर्शनकारी युवाओं के साथ एकजुटता प्रदर्शित की। प्रदर्शनकारी राजमार्ग के बांदीपुर हिस्से में रोक को हटाए जाने की मांग कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया था की, ‘मैं एनएच-766 पर रोजाना के 9 घंटे के यातायात प्रतिबंध के खिलाफ 25 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे युवाओं के साथ हूं। इस यातायात प्रतिबंध से केरल व कर्नाटक के लाखों लोगों को काफी मुश्किल का सामाना करना पड़ रहा है।’


Download Android App
Download iOS App



