उत्तर प्रदेश के रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की पत्नी डॉ. तजीन फातिमा ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले फातिमा ने बिजली चोरी का 30 लाख रुपये का जुर्माना और शमन शुल्क अदा किया।
उपचुनाव के लिए सपा सांसद आजम खां की राज्यसभा सदस्य पत्नी डा. तजीन फातिमा को समाजवादी पार्टी ने रामपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशी घोषित किया है।पिछले दिनों हमसफर रिसॉर्ट में छापे के दौरान बिजली चोरी पकड़ी गई थी। इस मामले में सपा सांसद आजम खां की राज्यसभा पत्नी डॉ. तजीन फातिमा के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
बिजली चोरी के मामले में सपा सांसद आजम खां की पत्नी तजीन फातिमा को सेशन कोर्ट से अग्रिम जमानत भी मिल चुकी है। जुर्माना अभी तक अदा नहीं किया गया था। दरअसल, जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े जमीन मामले को लेकर कई मुकदमों में फंसे आजम खान के खिलाफ पिछले दिनों एक और कार्रवाई हुई थी। रामपुर प्रशासन ने आजम खान के रिजॉर्ट पर छापा मारा था, जहां बिजली चोरी किए जाने की बात सामने आई थी।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्याशी को नामांकन कराने से पहले बिजली-पानी समेत अन्य सरकारी विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होता है। इसी के तहत फातिमा ने नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले बिजली विभाग के खाते में 29,77,269 रुपये का जुर्माना और शमन शुल्क की धनराशि जमा कराई।


Download Android App
Download iOS App



