विधानसभा चुनाव 2019: शरद पवार बोले- महाराष्ट्र के लोग बदलाव चाहते हैं

Summary :

शरद पवार ने कहा, “राज्य के लोगों को बखूबी मालूम है कि मैंने महाराष्ट्र के लिए क्या किया है। भरतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह राजनीति में अभी नए हैं।”

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने चुनावी रैली के दौरान दावा किया कि महाराष्ट्र के लोग अब बदलाव चाहते हैं। शरद पवार बीड जिले के गेवराए में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने राज्य भर का दौरा किया और लोगों से बात की जिसके बाद वह कह सकते हैं कि यहां के लोग अब बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को अच्छे से पता है कि उन्होंने महाराष्ट्र के लिए क्या किया है। 
शरद पवार ने कहा, “राज्य के लोगों को बखूबी मालूम है कि मैंने महाराष्ट्र के लिए क्या किया है। भरतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह राजनीति में अभी नए हैं।” उन्होंने कहा कि शाह की पार्टी अच्छे से जानती है कि वह यह चुनाव हारने जा रही है। 
उन्होंने कहा कि भाजपा बेरोजगारी और अन्य संवेदनशील मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए अनुच्छेद 370 हटाने जैसे मुद्दे को उछाल रही है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा के चुनाव होने हैं और प्रचार के आखिरी दिनों में सभी पार्टियां पूरा जोर लगा रही हैं। 

PM मोदी की विपक्ष को चुनौती, बोले- अपने मेनिफेस्टो में अनुच्छेद 370 के रद्द प्रावधानों को बहाल करने की करें घोषणा

Desk Team