पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने रविवार को उपराज्यपाल किरण बेदी पर आदर्श चुनाव आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन करने का आरोप लगाया। यहां कामराज नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार के इतर लोगों से बात करते हुए नारायणसामी ने कहा, ‘‘जब एमसीसी लागू है, तो ऐसे में इसका उल्लंघन कर उन्हें किसी भी निरीक्षण के लिए नहीं जाना चाहिए।
लेकिन एमसीसी का उल्लंघन करते हुए, वह सोमवार को यानम क्षेत्र में निरीक्षण करने जा रही हैं।’’ उन्होंने कहा कि वह इस बारे में चुनाव आयोग को लिखेंगे। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल को एमसीसी से कोई सरोकार नहीं है और हर दिन समीक्षा बैठकों के लिए अधिकारियों की आधिकारिक बैठकें आयोजित की जा रहीं हैं। यानम क्षेत्र के लिए कई परियोजनाओं, जिन्हें उपराज्यपाल ने रोक दिए थे।
विश्व बैंक ने भारत को दिया बड़ा झटका, आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर किया 6 प्रतिशत
नारायणसामी ने कहा कि उन्होंने ऐसा पर्यटन मंत्री मल्लदी कृष्ण राव के साथ व्यक्तिगत प्रतिशोध के कारण किया था जो यानम से हैं। मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘राव ने यमन यात्रा के दौरान बेदी की यात्रा के खिलाफ आंदोलन आयोजित करने के लिए उनसे अनुमति मांगी थी। लेकिन हमने उन्हें जनहित के मुद्दों पर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन आयोजित करने की सलाह दी है।’’


Download Android App
Download iOS App



