रांची : ‘स्वतंत्र होने का साहस करो। जहां तक तुम्हारे विचार जाते हैं वहां तक जाने का साहस करो, और उन्हें अपने जीवन में उतारने का साहस करो” को दोहराते हुए आजसू पार्टी के रांची महानगर अध्यक्ष मुनचुन राय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के ओजस्वी विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। स्वामी विवेकानंद के आदर्शों व उनके बताए मार्ग पर युवाओं और विद्यार्थियों को चलना चाहिए।
उनके विचार युवाओं में उर्जा का काम करती हैं। हम सभी युवाओं को संकल्पित होने के जरूरत है। वे स्वामी विवेकानंद के पुण्य तिथि पर मेकॉन गेट के सामने स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमास्थल पर आजसू द्वारा आयोजित माल्यार्पण कार्यक्रम में आए थे। माल्यार्पण के पूर्व आजसू के कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा एवं प्रतिमास्थल की साफ-सफाई की एवं स्वामी विवेकानंद के स्मरण में उनके विचारों पर चर्चा की। इस अवसर पर राहुल गुप्ता, कुंदन सिंह, मुकेश तिवारी, राहुल सिन्हा, चंकी, विवेक सिंह, राहुल शर्मा, बिल्लू प्रसाद, निशांत जयसवाल, सुदीप कुमार, अनिल गुप्ता, अनूप कुमार, शाहिद समेत कई आजसू कार्यकर्ता मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



