रांची : राजभवन में वन महोत्सव पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मूए माननीय मुख्यमंत्री रघुवर दासए विधान सभा अध्यक्ष दिनेश उरांव एवं नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने वृक्षा रोपण किया। इस अवसर पर श्रीमती मुर्मू ने कहा कि वृक्ष सृष्टि का आधार है। वृक्ष के बिना कोई भी जीव जीवन की कल्पना ही नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि इस धरती पर सही मायने में वृक्ष ही हमारे साथी हैं। हमें अपने साथी की रक्षा करनी होगी।
उन्होंने कहा कि न सिर्फ अपने और अपने बच्चों के जन्म दिन पर बल्कि अपने पूरे जीवन में हर खुशी पर एक एक वृक्ष लगायें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि वृक्ष को आम आदमी के श्रद्धा से जोडऩे की जरूरत है और एक बार कोई बात इंसान के श्रद्धा से जुड़ जाती है तो फिर उसके लिए कोई अभियान चलाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि तुलसी के वृक्ष को नुकसान ना पहुंचायें, इस तरह के बोर्ड लगाने की जरूरत नहीं पड़ती इसका कारण यह है कि आमजनों के मन में तुलसी वृक्ष के प्रति एक श्रद्धा है।
उन्होंने कहा कि एक बार अगर किसी भी कार्य को लेकर श्रद्धा पैदा हो जाती है तो समाज खुद ही उसका संरक्षण भी करता है। संवर्धन भी करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम को जन आंदोलन बनाना है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक के लोग इस आंदोलन में भाग लेंगे। झारखण्ड की पहचान ही वृक्ष से है और हमें अपने पहचान को किसी भी कीमत पर खोना नहीं है। उन्होंने समस्त राज्यवासियों से वृक्ष लगाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि इस पूरे महीने में अगर आपकों किसी को तोहफा देने की जरूरत पड़ती है तो उसे एक फलदार वृक्ष तोहफे स्वरूप दें ताकि जब भी उसके परिवार के लोग उस फल को खायेंगे आपके तोहफे को याद करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 2 करोड़ 57 लाख वृक्ष लगाये गये थे। वहीं इस वर्ष 2 करोड़ 66 लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हमें जीवन निर्वाह करने के लिए अनेक उपहार दिये हैंए जिनमें वृक्ष सबसे महत्वपूर्ण उपहार है और हमें इस उपहार को संजो के रखने की जरूरत है।


Download Android App
Download iOS App



