विश्व पर्यटन दिवस के मोके पर ममता बनर्जी ने की लोगों से बंगाल भ्रमण की अपील

Summary :

ममता ने लिखा, हिमालय से समुद, तक, दूआरस की जंगलों से लेकर पश्चिमांचल में लाल माटी तक, सुंदरवन में मैनग्रोव्स से गौर बंगा के धरोहर स्थलों तक आइए, घूमिए और अपनी यादों में बंगाल को संजोइए।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर शुक्रवार को लोगों से भ्रमण के लिए बंगाल आने की अपीली की। सीएम बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज विश्व पर्यटन दिवस है। मैं आप सभी से भ्रमण के लिए पश्चिम बंगाल आने की अपील करती हूं। 
उन्होंने लिखा, हिमालय से समुद, तक, दूआरस की जंगलों से लेकर पश्चिमांचल में लाल माटी तक, सुंदरवन में मैनग्रोव्स से गौर बंगा के धरोहर स्थलों तक आइए, घूमिए और अपनी यादों में बंगाल को संजोइए।’’ इस साल भारत पहली बार विश्व पर्यटन दिवस को सबकी बेहतरी के लिए ‘पर्यटन एवं रोजगार’ की थीम पर मना रहा है। 

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसका उदेश्य वैश्विक स्तर पर समाज में पर्यटन के महत्व को लेकर जागरुकता फैलाना और इसके सामाजिक, राजनीतिक, वित्तीय तथा सांस्कृतिक मूल्यों को बताना है।

Desk Team