नई दिल्ली : नेता विपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने गुरुवार को केजरीवाल सरकार को अल्टीमेटम दिया कि वह अविलंब अपने 12 दिल्ली विवि से संबद्ध कॉलेजों को फंड जारी करें। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने ऐसा नहीं किया तो भाजपा विधायक हजारों भाजपा कार्यकताओं के साथ केजरीवाल के निवास स्थान पर प्रदर्शन करेंगे तथा अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे।
सरकार गवर्निंग बॉडी के मसले को लेकर संकीर्ण राजनीति के कारण इन कॉलेजों के प्रति दुर्भावना से ग्रस्त है। सरकार द्वारा पोषित ये कॉलेज गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इससे इन कालेजों की पढ़ाई और प्रशासनिक व्यवस्था चरमरा गई है।


Download Android App
Download iOS App



