अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने बरौनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुभारंभ की गयी 33000 करोड़ रूपये पटना मेट्रो और अन्य परियोजनाओं की प्रशंसा की तथा कहा कि इससे बिहार में प्रगति का सूत्रपात होगा। सिन्हा ने ट्वीट किया, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पटना मेट्रो के लिए स्वागत करता हूं। बिहार में (इस और) अन्य परियोजनाओं के साथ विकास एवं प्रगति के संदर्भ में एक बड़ा कदम, बिल्कुल सराहनीय। ’’ सिन्हा पटना साहिब लोकसभा सीट से दूसरी बार के सांसद हैं तथा अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना मेट्रो और अन्य परियोजनाओं के शुभारंभ का किया स्वागत
Summary :
पटना मेट्रो के लिए स्वागत करता हूं। बिहार में (इस और) अन्य परियोजनाओं के साथ विकास एवं प्रगति के संदर्भ में एक बड़ा कदम, बिल्कुल सराहनीय।


Download Android App
Download iOS App



