पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि जिस तरह से संसद में महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए गये है, उससे देश में संघवाद को ठेस पहुंची है। उन्होंने इस संदर्भ में सूचना का अधिकार (संशोधन) विधेयक, 2019 का उल्लेख किया।
ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, “आज (शनिवार) सूचना की सार्वभौमिक पहुंच के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस है। हमारी पार्टी उस तरीके का कड़ा विरोध करती है जिस तरह से सूचना का अधिकार (संशोधन) विधेयक समेत महत्वपूर्ण विधेयक संसद में पारित किये गये है और इससे संघवाद को ठेस पहुंची है।”

आरटीआई (संशोधन) विधेयक, 2019 में उपबंध किया गया है कि मुख्य सूचना आयुक्त एवं सूचना आयुक्तों के वेतन, भत्ते और सेवा के अन्य निबंधन एवं शर्ते केंद्र सरकार द्वारा तय किए जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



