इस मॉडल का ‘गुस्‍से’ वाला कैटवॉक हो रहा वायरल,वीडियो देख हर कोई हंस पड़ा

Summary :

हाल ही में पेरिस फैशन वीक में शानदार कपड़ों के साथ खूबसूरत अदाओं की नुमाइश के बीच ऐसा कुछ मजेदार हुआ है।

हाल ही में पेरिस फैशन वीक में शानदार कपड़ों के साथ खूबसूरत अदाओं की नुमाइश के बीच ऐसा कुछ मजेदार हुआ है। जहां पर एक पुरुष मॉडल गुस्से में आकार कुछ ऐसा कैटवॉक कर गए जिसे देख कर वहां मौजूद लोग हंस पड़े। अब इस मॉडल का सोशल मीडिया पर रैम्प वॉक वायरल हो रहा है।

पहले देखिये वीडियो.. 

अन्ना विंटौर भी हंसी मॉडल का ये अंदाज देखकर…
इस मॉडल का रैम्प वॉक इतना ज्यादा मजेदार था कि इसे देखकर फेमस मैगजीन यूएस वोग की एडिटर-इन-चीफ अन्ना विंटौर भी अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर सकी। वैसे अन्ना अपने गुस्से वाले अंदाज के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। 
ऐसे में उनको हंसा देना फैशन की दुनिया के लिए बहुत बड़ी बात है।  रैम्‍प वॉक करने वाले मॉडल का नाम लियोन डेम है। वह जर्मनी से ताल्‍लुक रखते हैं और Maison Margiela Spring 2020 शो के लिए फैशन वीक में कैटवॉक कर रहे थे।
लियोन की इस बेहद अनोखी चाल के लिए सोशल मीडिया पर कई तरह के चुटकुले और मीम्स बन रहे हैं। लियोन अभी 20 साल के हैं। इन्होंने काले रंग की लेदर जैकेट के साथ बूट्स कैरी किए हुए थे। लेकिन लियोन के कपड़ो से ज्यादा लोगों को उनका ये बेहद अलग अंदाज पसंद आ रहा है। 
खूब हो रही है एक्सप्रेशन की चर्चा
दिलचस्प बात यह है कि लियोन ने इस घटना का वीडियो खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। यूट्यूब पर भी लियोन की इस कैटवॉक का वीडियो अपलोड कर दिया गया है। 
आमतौर पर कैटवॉक करते हुए मॉडल्स स्टोन फेस एक्सप्रेशन देते हैं या फिर स्माइल करते हैं। लेकिन लियोन का तो चलने का अंदाज ही कुछ अलग सा है जैसे वो किसी से झगड़ा करके सीधा वॉक पर आ पहुंचे हैं। 
लियोन डेम के कैटवॉक विडियो को शेयर करते हुए लोगों ने दिए अपने ऐसे रिएक्शन… 

Desk Team