Bigg Boss 13: शो की शुरुआत से पहले सलमान ने माधुरी को घुमाया बिग बॉस का घर, वीडियो वायरल

Summary :

प्रोमो वीडियो में सलमान खान माधुरी दीक्षित को ‘बिग बॉस’ का घर दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते है बिग बॉस के घर में सलमान माधुरी को घर के अलग अलग हिस्सों में घुमाते हुए नजर आ रहे है।

टीवी जगत का हिट और विवादित शो बिग बॉस – 13 कल यानि 29 सितम्बर ऑन एयर होने जा रहा है और फैंस भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे है। सलमान खान के प्रीमियर में कई नामी हस्तियां बतौर कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगी। 
आपको बात दें शो शुरू होने से पहले सलमान खान कलर्स पर आने वाले डांस रियलिटी शो ‘डांस डीवाने 2’ से भी जुड़ेंगे। हाल ही में बिग बॉस के मेकर्स ने एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है। 
इस प्रोमो वीडियो में सलमान खान माधुरी दीक्षित को ‘बिग बॉस’ का घर दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते है बिग बॉस के घर में सलमान माधुरी को घर के अलग अलग हिस्सों में घुमाते हुए नजर आ रहे है। किचन के एरिया में पहुंचकर सलमान से माधुरी कहती है,”यहां पर किसी के आइडिया की खिचड़ी पकती है या किसी की दाल गलती है।’

 
घूमते हुए सलमान और माधुरी ‘हम आपके हैं कौन फिल्म’ के गुलेल वाले सीन को भी रीक्रिएट करते दिखाई देते है। साथ ही दोनों सितारे ‘देखा है पहली बार’ और ‘आज की पार्टी मेरी तरफ से’ गाने पर थिरकते हुए भी नज़ारे आये। कलर्स टीवी ने ये इस परमो को शेयर करते हुए लिखा है :  ‘जब सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने किया बिग बॉस के घर का विजिट, हर कॉर्नर में लगाया डांस वाला ट्विस्ट।’ 

डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 2’ का आज ग्रैंड फिनाले है जिसमे सलमान खान अपने शो बिग बॉस को प्रमोट करते भी दिखाई देंगे। माधुरी इस शो में जज है। कुछ दिन पहले बिग बॉस का एक और प्रोमो रिलीज़ किया गया था जिसमे सलमान खान ने मुंबई के एक मेट्रो स्टेशन पर  बिग बॉस को लांच किया था। 
कलर्स टीवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक और वीडियो भी शेयर किया है जिसमे अमीषा पटेल लाल रंग की ड्रेस पहने बेहद ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही है। अमीषा इस वीडियो में कह रही है , “किसकी बनूंगी हमराज और किसके खोलूंगी राज। आ रही हूं बिग बॉस के घर ऐसे अवतार में, सबकी बंद हो जाएगी आवाज।” 

Ujjwal Jain