हैदराबाद में ख़ुशी का माहौल मातम में बदल जयेगा किसे पता था। जहां सगाई समारोह में दुर्घटनावश तलवार लग जाने के कारण घायल हुए 15 साल के लड़के की यहां मौत हो गयी। पुलिस इंस्पेक्टर एम राम बाबू ने बताया कि यह घटना पिछले सप्ताह रायदुरगाम थाना क्षेत्र में हुई थी। लड़के का नाम हमीद था और वह नौवीं कक्षा का छात्र था।
राम बाबू ने बताया, पांच जनवरी को हामिद के परिवार के आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लोगों का एक ग्रुप डांस कर रहा था। डांस कर रहे लोगो में जुनैद नाम के एक व्यक्ति ने तलवार निकाल ली और हवा में तलवार चलाने लगा। उन्होंने बताया, तलवार गलती से हमीद को लग गई जो कार्यक्रम में डांस कर रहा था।
उसे एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां पर छह जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



