चेन्नई : तमिलनाडु के तांबरम-मदुरावोयल बाईपास रोड पर आज एक मिनी ट्रक ने एक लॉरी को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गयी जबकि तीन महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के समय फूल बेचने वाली छह महिलाएं कोयम्बेडु थोक फूल बाजार से फूल खरीद कर लौट रही थी।
ट्रक चालक खराब रोशनी के कारण बाईपास रोड अनकापुथुर फ्लाईओवर पर चढ़ते समय रोड किनारे खड़ी लॉरी को नहीं देख पाया और उसमें टक्कर मार दी। इस हादसे में सुजाता (45) तथा वसंत (40) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि तमिलरसी (38) की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गयी। इस दुर्घटना में तीन महिलाएं तथा एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हें उपचार के लिये क्रोमपेट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Download Android App
Download iOS App



