राजस्थान के शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने प्रदेश में शैक्षिक विकास के लिए सामाजिक सहभागिता की जरुरत बताते हुए कहा है कि राज्य सरकार अच्छी शिक्षा से श्रेष्ठ नागरिकों का निर्माण करने का काम कर रही है।
श्री देवनानी आज यहां निगमित सामाजिक दायित्व (CSR) कॉन्क्लेव में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा से श्रेष्ठ नागरिकों का निर्माण होता है और राज्य सरकार इसी दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में इस समय 64 हजार विद्यालयों में 82 लाख के करीब विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। सरकार शिक्षा पर 209 अरब से अधिक का व्यय कर रही है, लेकिन शैक्षिक विकास में आधिकाधिक सामाजिक सहभागिता की जरुरत है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में आगामी कुछ समय में और भर्तियां हो रही है जिससे अगले सत्र तक रिक्त पदों की संख्या ज्ञारह प्रतिशत ही रह जाएगी। उन्होंने कॉरपोरेट जगत का आह्वान किया कि उन्हें आगामी एक वर्ष के लिए सीएसआर का सारा योगदान शिक्षा में करना चाहिए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सीएसआर के एक-एक पैसे का समुचित सदुपयोग किया जायेगा।


Download Android App
Download iOS App



