चेन्नई:राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने कहा कि शिक्षा केवल जानकारी प्रदान नहीं करती है और छात्रों को विद्यालयों में दिये जा रहे मूल्यों को भी ग्रहण करना चाहिये। श्री मुखर्जी ने नीलगिरी जिले में उधगमंडलम में लॉरेंस स्कूल की 159वीं स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहा,’विद्यालय द्वारा प्रदान किये गये मूल्य छात्रों को अपनाना चाहिये ताकि वह इस महान देश के काबिल नागरिक बन सकें।’ उन्होंने कहा, ‘हम उन्हें बिना अंतरआत्मा को झकझोरे रोबोट की तरह कुछ भी नहीं देना चाहते।
हम चाहते हैं कि मनुष्य समाज की जरूरतों के प्रति संवेदनशील हो।’ श्री मुखर्जी ने स्कूल में छात्रों के आत्मविश्वास से भरे चेहरे को देखकर विश्वास जताया कि देश का भविष्य युवाओं के हाथ में सुरक्षित है, जो सभी बाधाओं और चुनौतियों का सामना करने की योज्ञता रखते हैं। उन्होंने कहा कि लॉरेंस स्कूल देश के आवासीय पब्लिक स्कूलों में से प्रमुख स्कूल है। इसकी स्थापना 1858 में की गयी थी, जिसका उद्देश्य भारत में यूरोपीय सैनिकों के बच्चों और उनके अनाथों को व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करना था।
-वार्ता


Download Android App
Download iOS App



