बिहार के कटिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने बयान दिया है। जिसमें उन्होंने मुसलमानों से एकजुट होकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है। विपक्ष ने उनके इस बयान को आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया है।
कटिहार संसदीय क्षेत्र के बलरामपुर में कांग्रेस उम्मीदवार तारिक अनवर के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में मुस्लिम समुदाय को संबोधित करते हुए कहा था, ‘‘आप यहां अल्पसंख्यक होकर भी बहुसंख्यक हैं। यदि आप एकजुटता दिखाएंगे तो कांग्रेस और आप के प्रत्याशी तारिक अनवर को कोई भी नहीं हरा सकता है। आपकी आबादी यहां 64 प्रतिशत है।
भाजपा सरकार ने असामाजिक तत्वों को निकाल बाहर करने के लिए उठाए कदम : मोदी
यहां के मुसलमान हमारी पगड़ हैं।’’ सिद्धू ने कहा, ‘‘मैं आपको चेतावनी देने आया हूं। ये आपको बांट रहे हैं। ये ओवैसी (असीदुद्दीन ओवैसी) जैसे लोगों को लेकर एक नई पार्टी साथ में खड़े कर आप लोगों के वोट को बांटकर जीतना चाहते हैं। लेकिन, यहां अल्पसंख्यक आबादी अधिक संख्या में है। यदि आप एकजुट हो गए तो फिर मोदी सुलट जाएगा, छक्का लग जाएगा। मैं जब जवान था तो मैं भी खूब छक्के मारता था। ऐसा छक्का मारो कि मोदी को यहां बाउंड्री से पार होना पड़ेगा।’’
सिद्धू का बयान ध्रुवीकरण का प्रयास, चुनाव आयोग करे कार्रवाई : बीजेपी
बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सिद्धू के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में हार के डर से घबराई कांग्रेस और उनके नेता सिद्धू ऐसे बयान देकर मुस्लिम मतदाताओं के मतों का ध्रुवीकरण करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धू का बयान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है इसलिए चुनाव आयोग को संज्ञान लेते हुये उनके खिलाफ अविलंब कार्रवाई करनी चाहिए।


Download Android App
Download iOS App




