हंसराज अहीर के काफिला का वाहन हादसे का शिकार, CRPF जवान समेत 2 की मौत

Summary :

दौंड की ओर तेज गति से जा रहे ट्रक ने सामने से आ रही एक कार को टक्कर मार दी जिससे कार में सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक ट्रक और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के उपसंभागीय अधिकारी अजित पाटिल ने बताया कि यह हादसा यहां से 27 किलोमीटर दूर अहमदनगर-दौंड सड़क पर स्थित बाबुर्डी बेंड गांव में बुधवार देर रात तीन बजे हुआ। 
जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुआ वाहन पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के नेता हंसराज अहीर के काफिले में शामिल था। इस हादसे में CRPF का एक जवान और गाड़ी चला रहे महाराष्‍ट्र पुलिस के जवान की मौत हो गई। 

लुंगी-चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर नहीं कटेगा चालान, गडकरी ने अफवाहों से बचने की दी सलाह

पुलिस ने बताया, दौंड की ओर तेज गति से जा रहे ट्रक ने सामने से आ रही एक कार को टक्कर मार दी जिससे कार में सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजे गए हैं। 

Desk Team