आजसू पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष वॉयलेट कच्छप ने कहा कि जिस बेरहमी के साथ हत्या की गई, उसे देखकर किसके आंसू नहीं बहेंगे। यह हैवानियत की पराकाष्ठा है। इस तरह की हैवानियत सबको स्तब्ध कर देने वाली है। उन्होंने कहा कि शर्मसार कर देने वाली इस घटना ने 2012 के दिल्ली में हुए निर्भया कांड, बुटी मोड की 19 वर्षीय बीटेक छात्रा की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या की याद ताजा कर दी।
वॉयलेट कच्छप ने दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर दंडित करने की मांग की है। इस घटना से राज्य का परिचय उपयुक्त नहीं लगता। निर्भया कांड के विरुद्ध ऐसा जनांदोलन उठ खड़ा हुआ था, जिसे जनक्रांति और सामाजिक क्रांति करार दिया गया। जिससे सत्ता के पांव हिल उठे थे। लोकसभा ने कानून पारित किया था जिसमें महिलाओं के प्रति अपराध के लिए कड़ी सजा का प्रावधान किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



