चेन्नई : वरिष्ठ फिल्म अभिनेता कमल हासन ने कहा है कि हर किसी जगह राष्ट्रभक्ति की परीक्षा नहीं ली जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि रोजाना मध्य रात्रि को दूरदर्शन पर राष्ट्रगान बजाया जाना चाहिए। उनका यह बयान उच्चतम न्यायालय के उस फैसले के बाद आया है जिसमें कहा गया है कि देशभक्ति साबित करने के लिए सिनेमाघरों में राष्ट्रगान के समय खड़ होना जरूरी नहीं हैं। न्यायालय ने इसके साथ ही केंद, से कहा कि सिनेमाघरों में राष्ट्रगान बजाने को लेकर नियमों में संशोधन पर विचार किया जाए।
कमल हासन ने ट्वीट किया, सिंगापुर रोजाना मध्य रात्रि को अपना राष्ट्रगान बजाता है। उसी तरह दूरदर्शन पर ऐसा किया जाना चाहिए। हर जगह मेरी देशभक्ति की परीक्षा नहीं ली जाए। उन्होंने ट्वीट किया, चर्चा में सिंगापुर इसलिए आया क्योंकि कुछ आलोचकों के अनुसार यह एक उदार तानाशाही है। क्या हम वह चाहते हैं। कृपया नहीं


Download Android App
Download iOS App



