जयपुर : मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के निर्देश पर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने विभिन्न चार मार्गों पर रोड़वेज बस सेवा शुरु कर दी हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार निगम ने जयपुर-अराई, जयपुर-मण्डावरी, जयपुर-जोबनेर एवं अजमेर-अराई-जूनिया मार्ग पर आज से ये बस सेवाएं शुरू कर दी।
उल्लेखनीय है कि श्रीमती राजे ने कल दूदू दौरे में सर्वसमाज के साथ आयोजित जनसंवाद के दौरान दूदू क्षेत्र के लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने इन मार्गों पर बस सेवा शुरू करने की मांग के बाद मौके पर ही इस बारे में निर्देश दिए थे।


Download Android App
Download iOS App



