हैदराबाद में महिला वेटेनरी डॉक्टर से पहले गैंगरेप और बाद में उसकी हत्या के मामले आरोपियों के परिजन सदमे में हैं। आरोपियों के घर वालो का कहना है कि उनके बच्चों को गोली मार दीजिए। पुलिस के अनुसार, 27 नवंबर की रात को महिला डॉक्टर को ट्रक ड्राइवर और उसके साथियों ने अगवा किया था। एक अन्य आरोपी शिवा की मां ने भी कहा कि इस अपराध के लिये उसे उचित सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आप कुछ भी कीजिए।
आरोपी पीड़िता को सुनसान जगह पर ले गए और उसे जबरन शराब पिलाई और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था।इस मामले को देखकर लोग सड़कों पर उतरकर महिला सुरक्षा पर सवाल कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपियों मोहम्मद उर्फ आरिफ, चेन्नाकेसावुलु और शिवा के परिवार के सदस्यों को देश को हिलाकर रख देने वाली घटना में अपने संबंधियों की कथित संलिप्तता के बारे में सुनकर धक्का लगा है।
मोहन भागवत बोले- पुरुषों को शिक्षित किए जाने की जरूरत है
इस मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने दिल्ली में आयोजित गीता महोत्सव कार्यक्रम में कहा है कि पुरुषों को इस बारे में शिक्षित किए जाने की जरूरत है कि महिलाओं से कैसे पेश आना है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार कानून बना चुकी है और कानून का पालन ठीक से नहीं हो रहा है। शासन प्रशासन की ढिलाई ये सब अब नहीं चल सकती लेकिन शासन-प्रशासन पर ही सब छोड़कर नहीं चलेगा।


Download Android App
Download iOS App



