हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड परियोजना के एक निर्माणाधीन स्टेशन में मामूली आग लग गई। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शहर में 72 किलोमीटर की उपरिगामी परियोजना विकसित कर रही एल एंड टी मेट्रो रेल (हैदराबाद) लिमिटेड के एक अधिकारी ने बताया कि कल करीब 5 : 45 पर हाईटेक सिटी स्टेशन के एक हिस्से में आग लगी। स्टेशन पर आग लगने की खबर सोशल मीडिया पर फैल गई।
Hyderabad: Fire broke out at Hitech city metro station at around 5:45 pm yesterday; two fire tenders doused the fire. No casualties reported pic.twitter.com/IxPt1ZvWed
— ANI (@ANI) February 6, 2018
हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एन वी एस रेड्डी ने बताया कि कल शाम जब वेल्डिंग का काम चल रहा था तब चिंगारियों से मामूली आग लग गई। रेड्डी ने कहा, ”आग पर तत्काल काबू पा लिया गया और उसे बुझा दिया गया। यह छोटी घटना है जो सोशल मीडिया पर है। मैंने एल एंड टी को भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति रोकने के लिए सुरक्षा उपायों में और सुधार करने का निर्देश दिया है।”
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



