अक्षय की ‘पैडमैन’ के बाद बड़े पर्दे पर एकता कपूर लाएंगी ‘मिल्क मैन’

Summary :

NULL

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ के डायेक्टर श्री नारायण सिंह को इस फिल्म के लिए पहले से ही बहुत सरहाना मिल गई हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और भूमि पेडऩेकर मुख्य रोल में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई भी की थी।

film

आपकी जानकारी के लिए श्री नारायण इस समय फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में बिजी हैं। लेकिन बता दें कि इस बीच नारायण ने अपनी एक ओर फिल्म के बारे में भी सोच लिया है और वह इस फिल्म को कुछ समय बाद दर्शक देख सकेंगे।

film

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्री नारायण सिंह ‘मिल्क मैन ऑफ इंडिया’ पर एक फिल्म बनाने वाले हैं। आपको शायद पता होगा कि वर्गीस कुरियन को ‘मिल्क मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से भी जाना जाना है।

Verghese Kurien

श्री नारायण इस समय बत्ती गुल, मीटर चालू में बिजी हैं तो इस फिल्म पर उसके बाद ही काम करेंगे। इस फिल्म को निर्माण एकता कपूर करेंगी। इस फिल्म का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्र्स के बैनर तले होगा।

वर्गीस कुरियन पर आधारित बुक ‘आई टू हैड ड्रीम’ के कॉपीराइट्स को एकता कपूर ने खरीद लिया है। कुरियन ने अपनी जिंदगी भारत में मिल्क इंडस्ट्री को डेवलप करने में लगा दी।

Verghese Kurien

इस पर बात करते हुए श्री नारायण सिंह ने कहा, यह फिल्म सिर्फ प्रोफिट के लिए नही हैं बल्कि यह फिल्म है कुरीयन के आम लोगों और खासकर महिलाओं को सशक्त बनाने पर है।

shree nayanran

डॉ. कुरियन एक दूरदर्शी व्यवसायी, परोपकारी और महान इंसान थे।  वह परमाणु इंजीनियरिंग का अध्ययन करना चाहते थे लेकिन उन्होंने डेयरी उद्योग का काम करते हुए अपनी जिंदगी बिताई।

वहीं एकता कपूर ने कहा कि इस फिल्म के लिए श्री नारायण सिंह के साथ जुड़कर वह काफी खुश हैं।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे

Desk Team