कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को कहा कि कर्नाटक के भाजपा प्रमुख बी एस येदियुरप्पा सत्ता में आने का ‘दिवास्वपन’ देख रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के करीब 10 विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं। राज्य में मंत्री बी जेड जमीर अहमद खान ने हुबली में कहा, ”जिस दिन हमने सरकार बनाई, भाजपा उस दिन से इसे गिराने के प्रयास में लगी हुई है। यह नई बात नहीं है। उस दिन से वे समय-सीमा दिए जा रहे हैं।”
उन्होंने कहा, ”भाजपा के एक नेता ने कहा कि कांग्रेस के 20 विधायक उनके संपर्क में हैं। आज 9-10 भाजपा के विधायक हमारे संपर्क में हैं।” खान की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब दो दिन पहले येदियुरप्पा ने कहा था कि इस सरकार का जीवनकाल लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के ‘खफा’ 20 विधायकों द्वारा लिए गए निर्णय पर निर्भर करेगा।
कर्नाटक में बीजेपी के लिए सरकार बनाने का ‘माहौल’ है : येदियुरप्पा
जब उनसे भाजपा के संपर्क में होने वाले विधायकों के नामों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ”भाजपा पहले तो कांग्रेस के 20 विधायकों के नाम बताए, उसके बाद हम भाजपा के नौ विधायकों के नाम बताएंगे।” उन्होंने दावा किया कि अगर कांग्रेस-जनता दल (एस) की सरकार गिरती है तो वह राजनीति से अवकाश ले लेंगे। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर गठबंधन की सरकार बनी रहती है तो भाजपा के नेताओं को भी राजनीति छोड़ देनी चाहिए।


Download Android App
Download iOS App




