मणिपुर के थौबल जिले के लिलोंग डैम में दवा बनाने वाली अवैध फैक्ट्री से पुलिस ने 111.20 किलोग्राम ब्राउन शुगर जब्त कर ली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 100 करोड़ रूपये से अधिक है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। एनएबी पुलिस अधीक्षक डब्ल्यू बासु सिंह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि नारकोटिक्स एंड अफेयर्स ऑफ बॉर्डर (एनएबी) और मणिपुर पुलिस के संयुक्त अभियान में इसका पता लगाया गया।
उन्होंने कहा कि कथित तौर पर अवैध फैक्ट्री चलाने के आरोप में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने इस कार्रवाई का श्रेय स्थानीय स्वयंसेवी संगठन ‘अजुमन’ के सक्रिय सहयोग को दिया।

उन्होंने कहा कि कारखाने से नशे के सामान के अलावा उपकरण, कंटेनर, रसायन, लोहे के प्लेटें आदि बरामद किए गए। डब्ल्यू बासु सिंह ने दावा किया कि यह मणिपुर के इतिहास में मादक पदार्थ की यह सबसे बड़ी जब्ती है।


Download Android App
Download iOS App



