झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज कहा कि सरकार की राज्य में 100 नये योग केंद्र खोलने की योजना है। श्री दास ने यहां प्रभात तारा मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि इस युग में मानव विकास और मानव संसाधन को विकसित करने के लिए योग जरूरी है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य में 340 योग केंद्रों में योग की शिक्षा दी जा रही है। सरकार की 100 और नये योग केंद, शुरू करने की सरकार की योजना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड का योग से पुराना रिश्ता रहा है। संथाली, हो, मुंडा समेत अन्य जनजातीय समुदाय भी अपने सांस्कृतिक और दैनिक जीवन में योग को अपनाये हुए हैं।
उन्होंने कहा कि करमा, सरहुल सहित अन्य पर्व में योग की झलक देखने को मिलती है। श्री दास ने कहा कि यहां के संस्थान भी योग को लेकर गंभीर हैं, फिर वो रामकृष्ण मिशन हो या देवघर का रिखिया धाम। उन्होंने कहा कि नये भारत के निर्माण में स्वस्थ भारत की बड़ भूमिका होगी। यह बात सभी को समझनी होगी तभी स्वस्थ समाज, स्वस्थ राज्य और स्वस्थ भारत का निर्माण होगा।


Download Android App
Download iOS App



