चेन्नई में CAA-NRC के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, हिरासत में लिए गए 100 लोग

Summary :

14 फरवरी को चेन्नई के वाशरमैनपेट में प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और वह विरोध प्रदर्शन के दौरान सीएए और एनआरसी के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी को लेकर शुक्रवार की रात जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद करीब 100 लोगों को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया। 
बीते शुक्रवार को चेन्नई के वाशरमैनपेट में प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और वह विरोध प्रदर्शन के दौरान सीएए और एनआरसी के खिलाफ नारे लगा रहे थे। इलाके में पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग को प्रदर्शनकारियों ने हटाने का प्रयास किया, जिसके चलते यह झड़प हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज का भी सहारा लिया। 
इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों से भिड़ंत में चार पुलिसकर्मी शामिल हो गए। वहीं प्रदर्शनकारियों का भी कहना है कि उनके भी कुछ लोग जख्मी हुए हैं। बवाल बढ़ने पर पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। इनकी रिहाई के लिए लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में स्थिति नियंत्रण में आ गई।
पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के बाद, अन्ना सलाई में माउंट रोड दरगाह के पास एक विरोध प्रदर्शन किया गया था, हालांकि, इसे अस्थायी रूप से वापस ले लिया गया था। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चूका है। 

Desk Team