आंध्र प्रदेश में एक दिन में कोविड-19 के 10820 नये मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर रविवार को 2.27 लाख हो गई। स्वास्थ्य विभाग की एक नवीनतम बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 97 और मरीजों की मौत होने से कुल मृतक संख्या बढ़ कर 2000 से अधिक हो गई।
राम के बाद बुद्ध पर विवाद, विदेश मंत्री के बयान पर नेपाल ने जताई आपत्ति
बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 9097 और मरीज संक्रमण मुक्त हो गए जिसके साथ ही इस रोग से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़ कर 1.38 लाख हो गई। राज्य में अभी उपचाराधीन मरीजों की संख्या 87112 है। राज्य में संक्रमण मुक्त होने की दर 60.88 प्रतिशत है।


Download Android App
Download iOS App



