महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के शिरडी के साईबाबा मंदिर में रोजाना ऑनलाइन पास रखने वाले कम से कम 15,000 श्रद्धालुओं को प्रवेश करने की अनुमति होगी। जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ऑनलाइन पास वाले को अनुमति
उन्होंने कहा कि राज्य में पूजा स्थल सात अक्टूबर से फिर से खुलने वाले हैं। इसलिए जिला प्रशासन और श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के प्रबंधन की बैठक आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पास रखने वाले कम से कम 15,000 श्रद्धालुओं को प्रतिदिन दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी।

65 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों कों अनुमति नहीं
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को ऑनलाइन पास के लिए आवेदन करना होगा। उन्होंने कहा कि मंदिर में प्रसाद काउंटर बंद रहेगा। जिला प्रशासन के अनुसार, दस साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, मरीजों, 65 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों और बिना मास्क वाले लोगों को मंदिर परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।


Download Android App
Download iOS App



