असम में कोरोना वायरस के 160 नए मामले आये सामने, 5 मरीजों की मौत

Summary :

कोविड-19 से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि बारपेट, जोरहाट और लखीमपुर जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई

असम में 160 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर रविवार को महामारी के मामलों की संख्या बढ़कर 6,04,969 हो गयी, जबकि पांच मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,926 पर पहुंच गयी।
एक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, कामरूप मेट्रोपोलिटन जिले में संक्रमण के सबसे अधिक 60 नए मामले आए। इसके बाद जोरहाट में 21, लखीमपुर में 12 और नागांव में 10 मामले सामने आए।
सोनितपुर में कोविड-19 से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि बारपेट, जोरहाट और लखीमपुर जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई। राज्य में 2,605 मरीज इस संक्रामक रोग का इलाज करा रहे हैं जबकि 5,95,091 लोग संक्रमण मुक्त हो गए हैं।

Shera Rajput