BJP MLA मदन दिलावर ने जातिगत टिप्पणी के लिए जताया खेद

Summary :

बीजेपी विधायक मदन दिलावर ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान की गई जातिगत टिप्पणियों पर रविवार को खेद जताया और कहा कि उनके शब्द ‘‘एक सभ्य व्यक्ति’’ को शोभा नहीं देते।

बीजेपी विधायक मदन दिलावर ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान की गई जातिगत टिप्पणियों पर रविवार को खेद जताया और कहा कि उनके शब्द ‘‘एक सभ्य व्यक्ति’’ को शोभा नहीं देते।
अपने रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले मंडा गांव में ‘प्रशासन गांव के संग’ कार्यक्रम के दौरान विधायक उस समय अपना आपा खो बैठे थे जब लोगों ने गांव की विकास निधि को लेकर उनके खिलाफ नारे लगाए।
उन्होंने लोगों से कहा कि वह ऐसी जाति से आते हैं जो ‘‘मरे हुए जानवरों को उल्टा लटका’’ देती है। स्थानीय लोगों ने भी अपनी जाति बताते हुए उन पर पलटवार किया और कहा कि उनके हाथों में भी ‘‘लठ’’ हैं।
रविवार को एक वीडियो बयान में विधायक ने कहा कि स्थानीय लोगों के ‘कटु’ शब्द और व्यवहार किसी भी आम आदमी को भड़का सकते थे और उन्होंने जो भी कहा वह उनके लिए था न कि किसी और के लिए।
 

Shera Rajput