तमिलनाडु में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तिरुपुर जिले के अविनाशी शहर के पास गुरुवार सुबह केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की बस और ट्रक की टक्कर में 20 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। इनमें छह महिलाएं भी शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि बस बेंगलुरु से तिरुवनंतपुरम की ओर जा रही थी और कंटेनर लॉरी कोयंबटूर-सलेम राजमार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही थी, तभी दोनों के बीच सीधी टक्कर हो गई। यह दुर्घटना सुबह साढ़े चार बजे हुई। बस में 48 यात्री सवार थे जिनमें से 19 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और शेष लोग घायल हो गए।
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बस हादसे में हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और अपने राज्य के दो मंत्रियों को राहत अभियान में सहयोग करने के लिए पड़ोसी राज्य जाने का निर्देश दिया। और उन्होंने पलक्कड़ जिला कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि वह हादसे में मारे गए केरल के लोगों के शव लाने और घायलों को चिकित्सकीय मदद मुहैया कराने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए।


Download Android App
Download iOS App



