राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के 850 से ज्यादा स्वयंसेवक 25 दिन चलने वाले विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को हुई। रेशमीबाग के स्मृति मंदिर परिसर में 25 दिन के शिविर का आयोजन हो रहा है और इसमें हिस्सा ले रहे 40 से 65 आयुवर्ग के स्वयंसेवकों का चयन देश के विभिन्न हिस्सों से किया गया है।
कुल 852 स्वयंसेवक संघ शिक्षा वर्ग, तृतीय वर्ष (विशेष) प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए सह सरकार्यवाह वी भागय्या ने बताया, “संघ शिक्षा वर्ग, तृतीय वर्ष देश के राष्ट्रीय एकता को अनुभव करने का अवसर है, जो कि हमारी एकता का प्रतीक है और सभी को इसका अनुभव करना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण में हिस्सा लेना सभी स्वयंसेवकों का सपना होता है। भागय्या ने जीवन के लिए जरूरी मूल्यों के रूप में धैर्य, क्षमा, संयम, अस्तेय, शौच, इंन्द्रिय निग्रह, विद्या को रेखांकित किया।


Download Android App
Download iOS App



