गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है इस बीच आरोप प्रत्यारोप की राजनीति शुरु हो चुकी है। एक तरफ बीजेपी वीडियो वायरल कर रही है। जिसके जवाब में अब राघव चड्ढा उतरे है। आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर करारा हमला बोला है। गुजरात चुनाव को लेकर पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा आज मैं आपको बीजेपी की डबल इंजन सरकार की सच्चाई बताना चाहता हूं। पहली बार 2014 में गुजरात में डबल इंजन की सरकार बनी। 2014 से लेकर 2022 तक महंगाई रूपी राक्षस ने गुजरात सहित देश के आम आदमी की जेब पर डाका डाला है। इस चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा महंगाई है। जब 2014 में डबल इंजन की सरकार बनी तब रोजमर्रा जिंदगी की जो चीजें थी उनके दाम दो से तीन गुना बढ़ गए। उन्होंने कहा 2014 में पेट्रोल 60 रुपए में बिकता था। डबल इंजन की सरकार के बाद आज 2022 में सामान्य व्यक्ति को पेट्रोल 100 रुपए लीटर खरीदना पड़ रहा है। 2014 में डीजल 50 रुपए प्रति लीटर बिकता था और आज डबल इंजन सरकार की बदौलत 90 रुपए प्रति लीटर का बिक रहा हैॉ। LPG गैस का सिलेंडर जो आप और हम अपनी रसोई में इस्तेमाल करते हैं। खाना बनाने के लिए वो सिलेंडर 2014 में 500 रुपए में मिलता था। लेकिन आज 2022 में डबल इंजन सरकार की बदौलत 1060 रुपए प्रति सिलेंडर मिलता है।
गुजरात चुनाव में 27 साल पुरानी भ्रष्ट और अहंकारी सरकार उखाड़ फेंकेंगे- राघव चड्ढा
Summary :
गुजरात चुनाव को लेकर पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा आज मैं आपको बीजेपी की डबल इंजन सरकार की सच्चाई बताना चाहता हूं। पहली बार 2014 में गुजरात में डबल इंजन की सरकार बनी। 2014 से लेकर 2022 तक महंगाई रूपी राक्षस ने गुजरात सहित देश के आम आदमी की जेब पर डाका डाला है।
हर परिवार को देंगे 30000 रुपए की सौगात
राघव चड्ढा ने कहा अगर आज गुजरात के लोग इस महंगाई से बचना चाहते हैं। तो उनके पास केवल एक ही उपाय है और वो है। अरविंद केजरीवाल एक तरफ डबल इंजन सरकार की महंगाई है।और दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल का हर गुजराती परिवार के लिए हर महीने 30,000 रुपए की सौगात है। गुजरात के हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे।हर महिला को 1000 रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। हमारी सरकार हर युवा को रोजगार देगी और बेरोजगार को हर महीने 3000 रुपए बेरोजगारी भत्ता देकर उनकी मासिक सहायता करेगी।


Download Android App
Download iOS App



