मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार की लिस्ट आई सामने, आलिया-दीपिका को पछाड़ इस साउथ अदाकारा ने मारी बाजी

Summary :

समांथा प्रभु का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। वह हाल ही में फिल्म यशोदा में नजर आई थी। एक्ट्रेस अभी हाल ही में मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार चुनी गई है। इन्होंने बॉलीवुड की कई दिगग्ज अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ कर अपना नाम पहले नंबर पर दर्ज कराया है।

साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस
से कम नहीं है। एक्ट्रेस के चाहने वाले ना सिर्फ साउथ बल्कि देश के हर कोने में
है। एक्टिंग हो या फिर डांसिंग हर चीज में सामंथा का कोई जवाब नहीं है। बॉक्स ऑफिस
पर सामंथा का जादू तो पहले से ही बरकरार है लेकिन अब तो सामंथा ने बॉलीवुड की सभी
दिग्गज अभिनेत्रियों को पछाड़ नया खिताब अपने नाम कर लिया है।

5 upcoming movies of Samantha Ruth Prabhu to look forward to | PINKVILLA

दरअसल हाल ही में ऑरमैक्स स्टार्स इंडिया लव की तरफ से मोस्ट पॉपुलर फीमेल
स्टार्स की लिस्ट जारी गई
, जिसमें 10
एक्ट्रेसेस के नाम शामिल थे। इस लिस्ट में आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण और कई
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को पछाड़ साउथ अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु मोस्ट पॉपुलर फीमेल
स्टार चुनी गई हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से साउथ एक्ट्रेस के फैंस की खुशी
का कोई ठिकाना नहीं हैं।

बता दें कि मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार्स की लिस्ट में सामंथा टॉप पर हैं। वहीं
दूसरे पायदान में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का नाम है। तीसरे में नयनतारा
,
चौथे पर काजल अग्रवाल, पांचवें पर दीपिका पादुकोण, छठे पर रश्मिका मंदाना, सांतवे पर कैटरीना कैफ आठवें पर अनुष्का शेट्टी, नौवें पर कृति सुरेश और दसवें पर त्रिशा कृष्णन
का नाम दर्ज है।

गौर करने वाली बात ये है कि आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के
अलावा इस लिस्ट में कोई भी बॉलीवुड एक्ट्रेस अपना नाम दर्ज नहीं करवा पाई है। इन
तीनों के अलावा इस लिस्ट में बाकि  7
एक्ट्रेसेस साउथ इंडस्ट्री की हैं। इस मतलब साफ है कि बॉलीवुड अभिनेत्रियों से
ज्यादा साउथ एक्ट्रेसेस ने लोगों के दिलों दिमाग में अपनी खास जगह बनाई है।

On Samantha Akkineni's birthday, her 5 most memorable performances |  Entertainment News,The Indian Express

वर्क फ्रंट की बात करें तो सामंथा हाल ही में अपनी फिल्म यशोदा में नजर आई थी।
जिसका परफॉरमेंस बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार रहा है और दर्शकों को फिल्म और सामंथा की
एक्टिंग बहुत पसंद आई थी। सामंथा अब जल्द ही विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म कुशी में
नजर आने वाली है। इसके अलावा सामंथा जल्द ही बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म में
भी दिखाई देंगी।

Desk Team